छोटी सी नदी का बड़ा सा पानी
July 30, 2008
Big Like Water of Small Like River
छोटी सी नदी का बड़ा सा पानी
आज़ाद सी नदी का क़ैद सा पानी
साफ़ सी नदी का मटमैला सा पानी
सब की सी नदी का कुछ का सा पानी
बहुत पुरानी नदी का नया सा पानी
प्राकृतिक नदी का कृत्रिम सा पानी
असुरक्षित सी नदी का सुरक्षित सा पानी
बहती सी नदी का उबलता सा पानी
Big like water of small like river
Prisoner like water of free like river
Muddy like water of clean like river
For some like water of for all like river
New like water of very old river
Artificial like water of very natural river
Secured like water of unsecured like river
Boiling like water of flowing like river
हंपी के पास, जुलाई, 2005
Near Hampi, July, 2005
वो इन्हें देवरानी-जेठानी कहते हैं
July 29, 2008
सूर्यास्त नेहू परिसर में
July 25, 2008
बस कुछ फूल
July 25, 2008
जल और वाष्प
July 24, 2008
शिलौंग के लिए जोखिम भरी सड़क
July 23, 2008
छोटे-छोटे स्तंभों से स्तंभित
July 22, 2008
शिलौंग को जाती सड़क
July 22, 2008
गोहाटी से शिलौंग को
July 21, 2008
सीखना धीरज धरना
July 20, 2008
वर्डप्रेस छवियों को एक ‘बादल’ में जमा करके रखता है, जो कि अमेज़न द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली एक वेब सेवा एस 3 (सिंपल स्टोरेज सर्विस) है, और क्योंकि यह सेवा अभी मरम्मत के लिए गई हुई है, तो इस ब्लॉग की छवियाँ कुछ समय के लिए नहीं दिख पाएंगी, जिसका मतलब है कि यह ब्लॉग भी एक तरह से कुछ समय के लिए बंद रहेगा, क्योंकि यह है तो एक ‘फोटो ब्लॉग’, कम से कम अब तक (मैं एक लंबा वाक्य लिखने की कोशिश कर रहा हूं)।
तो आपको (अगर आप कोई हैं तो) और मुझे धीरज धरना सीखना पड़ेगा। वैसे तब तक अगर आप तस्वीरों को देखना ही चाहें तो यहाँ देख सकते हैं।
मेरी दूरंदेशी एकदम बेकार तो नहीं गई।
Learning to be Patient
Since WordPress stores images on a ‘cloud’, which is the S3 (Simple Storage Service) web service provided by Amazon and as the S3 is down right now, the images on this blog won’t be visible for some time, which effectively means that this blog is down for some time too, as it is a ‘photo blog’, at least till now (I am trying to write a long sentence).
You (if you are there) and me will have to learn to be patient. So, meanwhile, if you still want to see the images, you can see them here.
My foresightedness hasn’t been in vain.








